रतलाम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला शाखा रतलाम ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड एवं संभाग अध्यक्ष (उज्जैन) श्री प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में रतलाम जिले के नवागत जिलाधीश महोदया सुश्री मिशा सिंह का स्वागत किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
◊रतलाम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला शाखा रतलाम ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड एवं संभाग अध्यक्ष (उज्जैन) श्री प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में रतलाम जिले के नवागत जिलाधीश महोदया सुश्री मिशा सिंह का स्वागत किया। उसके पश्चात आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधीश महोदया को ज्ञापन सौंपकर अध्यापक शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिसमें जिलाधीश महोदया द्वारा पदाधिकारियों को शिक्षकों की जायज सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण की बात कही गई।
चर्चा के दौरान ही कलेक्टर महोदया को अवगत कराया गया तत्कालीन जिम्मेदार डीपीसी एवं सीईओ की साँठगाँठ से विगत 4 माह से प्रचलित खण्ड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीएसी) एवं जनशिक्षकों (सीएसी) की काउंसलिंग प्रक्रिया आज दिनाँक तक पूरी नहीं हो सकी।
इस प्रकरण पर चर्चा के दौरान उनको संघ के माध्यम से अवगत कराया गया कि रतलाम जिले में कार्यरत अनेक बीएसी एवं जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अवधि अधिकतम 4वर्ष के स्थान पर 6वर्ष पूर्ण होने से रिक्त पदों के एवं उच्च पद प्रभार में चयन होने से BAC व CAC के लगभग 80%पद रिक्त हो रहे हैं I
रतलाम जिले कार्यरत अधिकतर BAC एवं CAC जिनकी प्रतिनियुक्ति 2019 में हुई थी। जिनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 4वर्ष (3+1 = 4) की अवधि पूर्ण हो चुकी है। अब तो लगभग 6वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। लगातार 6 वर्ष तक कार्य करने के कार्यक्षमता में कमी भी प्रदर्शित हो रही है । यही कारण है कि रतलाम जिला प्रत्येक कार्य क्षेत्र में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निरन्तर निचले स्थान पर रहता है।
रतलाम जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा 27/05/2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। 16/06/2025 तक आवेदन मंगाए गए एवं 14/07/2025 को अंतरिम सूची जारी की गई। 18/07/2025 तक दावे आपति स्वीकार किए गए परन्तु आज दिनांक तक बीएसी एवं जनशिक्षको की कौंसलिंग आयोजित नही की गई।
ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि नियम विरुद्ध 4वर्ष के विरुद्ध 6वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण कर चुके बीएसी एवं जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए नवीन काउंसलिंग आयोजित कर रिक्त पदों की पदपूर्ति करवाने की कृपा करें। जिससे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन समय सीमा में सुनिश्चित हो सके।
इसके बार में कलेक्टर महोदया ने इसके संबंध में नवागत सीईओ जिला पंचायत से मिलने के लिए कहा। उसके बाद में जब संघ का प्रतिनिधि मंडल जब नवागत सीईओ सुश्री वैशाली जैन से मिलने व स्वागत करने गया तो मेडम कार्यालय से जा चुकी थी। संघ का प्रतिनिधि मंडल आगामी कार्य दिवसों में नवागत सीईओ जिला पंचायत मेडम का स्वागत कर उनको बीएसी व सीएसी के कॉउंसलिंग के संबंध में ज्ञापन सौंपकर चर्चा करके कॉउंसलिंग प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने का प्रयास करेगा।
संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रकाश शुक्ला संभाग अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड जिलाध्यक्ष, सुश्री किरण पाटीदार जिला उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र शर्मा, जितेद्र शर्मा, जावेद अब्बासी, हरिराम जाटवा, राजेद्र चौहान आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

