जबलपुर.*सभी दवाओं सिरप इंजेक्शन में एक्सपायरी डेट स्पष्ट प्रिंट हो*   *केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर.*सभी दवाओं सिरप इंजेक्शन में एक्सपायरी डेट स्पष्ट प्रिंट हो*   *केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर इस बात की मांग की है कि केन्द्र सरकार दवा कंपनियों के लिए नया आदेश जारी करे, जिसमें इस बात का निर्देश दिया जाए कि सभी दवाओं, इंजेक्शनंस, ड्राप्स, सिरप, जेल आदि में एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से प्रिंट की जाए ना कि सील लगायी जाए. पत्र में कहा गया है कि देश में एक्सपायरी डेट की दवाएँ खाने से बड़ी तादाद में लोगों को जान गंवाना पड़ता है. दवाओं आदि में एक्सपायरी डेट की नीली सील लगा दी जाती है जिसे आसानी से बदलकर तारीख परिवर्तित की जा सकती है, लिहाजा सील की परम्परा पर प्रतिबंध लगाकर स्पष्ट रूप से प्रिंट करने का आदेश जारी किया जाए. इस सम्बंध में जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754