बैतूल.एकीकृत माध्यमिक शाला फोगरिया मे एक वर्ष से अधूरा है बलिका शौचालय का निर्माणकार्य- अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली:- जन शिक्षा केंद्र चिचोली के स्कूलों मे स्कूली बच्चो को शौच के लिए खुले मे जाना पड़ रहा है! या फिर खडंहर भवनो मे टायलेट जाना पड़ रहा है ! इसके पीछे की वजह स्कूलो मे खंडहर हो चुके शौचालय और स्वीकृति के बाद भी अधूरे पड़े शौचालय है! लेकिन इन सब समस्यो के निराकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजो पर स्कूलो का सफल क्रियाव्यन बता रहे है! जबकि हालात इससे उलट है! स्कूली बच्चों ने वर्तमान समय मे खंडहर में तब्दील हो चुके स्कूलों को ही शौचालय बनाकर रखा है! यह हालत चिचोली जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का है! कुछ स्कूलों मे भ्रष्टाचार के चलते यह हालत बने हुई है! मार्च के महीने मे बजट को खपाने के लिए कागजों पर बालिका शौचालय का कार्य पूर्ण दर्शा कर राशि का आहरण कर लिया गया! और अब हालात यह है कि, बालिका शौचालय आधे अधूरे नजर आ रहे हैं!ताजा मामला चिचोली जन शिक्षा केंद्र के तहत आने वाले एकीकृत माध्यमिक शाला फोगरीया का है! यहां ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से बालिका शौचालय का कार्य अधूरा है!
कई मर्तबा स्कूल के प्रधान पाठक को भी काम चालू करवाने के लिए कहा गया ।लेकिन अभी भी हालत जस के तस बने हुए ! ठेकेदार ने निम्न स्तर के मटेरियल से मात्र एक कमरा तैयार कर दिया है ! इस कमरे मे वर्तमान समय मे ताला लगा हुआ है ! स्कूली बच्चे शौच के लिए इधर उधर जाते है!
इस मामले को लेकर डीपीसी भूपेन्द्र वड़कड़े का कहना है ! उनके संज्ञान मे मामला आया है! वह इस मामले की जांच करवायेगे!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

