*यूपी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मुंबई में दिया आपसी भाईचारे का संदेश* *संपादक दिलशाद खान से की सौजन्य भेंट* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
मुंबई. जौनपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद धनंजय सिंह
हमेशा से देश की एकता अखण्डता व भाई चारे के पक्षधर रहें हैं. वह जहाँ भी जाते हैं लोगों को आपसी सदभाव का संदेश देते हैं. मुंबई पहुँचे पूर्व सांसद ने दै.मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान और बेटी बचाओ बेटीं पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय एल. दुबे से भेंट की. इस अवसर पर भाजपा के उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, ऑल इंडिया फिल्म एम्प्लॉइज कॉन्फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. धनंजय सिंह ने सभी धर्म के लोगों से मुलाकात की और आपसी भाईचारे, एकता तथा सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया. अपने विनम्र स्वभाव और सेवा भावना के कारण वे न केवल जौनपुर बल्कि उत्तर प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं. इस मौके पर मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान और डॉ. अजय एल. दुबे ने धनंजय सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. और सामाजिक कार्यों, गरीबों व वंचितों के उत्थान के लिए किए जा रहे उनके अथक प्रयासों के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया. ऑल इंडिया फिल्म एम्प्लॉइज कॉन्फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दुबे ने भी पूर्व सांसद से मुलाकात कर फिल्म जगत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

