भोपाल.बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्रीवॉल का कराए निर्माण:- उप मुख्यमंत्री. …. उप मुख्यमंत्री ने जर्मनी से लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात. … अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल.बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्रीवॉल का कराए निर्माण:- उप मुख्यमंत्री. …. उप मुख्यमंत्री ने जर्मनी से लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात. … अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

•भोपाल 19 अक्टूबर 2025- उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने “मिनी ब्राजील” के नाम से पहचान बना चुके ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में जर्मनी में विश्व स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मुलाकात के दौरान श्री शुक्ल ने खिलाड़ियों सानिया कुंडे, लक्ष्मी सहीस, सुहानी कोल, वीरेंद्र बैगा, प्रीतम सिंह और मनीष घसिया का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि ग्राम विचारपुर के युवा अपने जुनून और प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 

“मिनी ब्राजील” के नाम से प्रसिद्ध ग्राम विचारपुर के लगभग 70 से 80 खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे खिलाड़ी अब अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम विचारपुर के बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

 

जर्मनी में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एफ.सी. इंगोलस्टैट 4 क्लब में कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के मार्गदर्शन में 4 से 12 अक्टूबर तक आधुनिक फुटबॉल तकनीक, फिटनेस, टीम रणनीति और टैक्टिकल गेम प्लानिंग की गहन ट्रेनिंग मिली।

 

इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]