विधायक गंगा बाई के नाम पर स्थानीय नेताओं द्वारा कर रहे पंचायतों में भ्रष्टाचारी.  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

विधायक गंगा बाई के नाम पर स्थानीय नेताओं द्वारा कर रहे पंचायतों में भ्रष्टाचारी.  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र का है जहां पर स्थानीय नेताओं द्वारा विधायक गंगा बाई के नाम बताकर अधिकारीयो पर दबाव डालकर पंचायतो में अनियमित्ताए, भ्रष्टाचार,कर रहे हैं पुरा मामला शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत का है जहां पर स्थानीय नेता एवं सरपंच पति द्वारा लगातार अनिमित्ता कर रहे हैं बिना निर्माण कार्य के लाखों रुपए निकाले गए यहां तक कि सचिव द्वारा स्थानीय नेता एवं सरपंच पति के कहने पर पैसे नहीं निकाल रहा है तो स्थानीय नेता एवं सरपंच पति सचिव को हटाने के लिए बार बार विधायक को शिकायत कर रहे हैं सरपंच पति द्वारा बजरंग मंदिर छत चौपाल ढुमका रैय्यत का बिना निर्माण कार्य किए दो लाख रुपए बिना इंजिनियर के मुल्याकन किए सचिव पर दबाव डालकर राशि निकाल कर सरपंच पति और स्थानीय भाजपा नेता द्वारा राशि गमन कर ली गई 

इस संबंध में इन्जिनियर ब्रजलाल इरपाचे से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने साफ कहा कि मेरे द्वारा कोई छत चौपाल का मूल्यांकन नहीं किया गया इसके पहले भी सरपंच पति द्वारा बिना निर्माण कार्य किए विधायक निधि छत चौपाल के दो लाख रुपए निकाल कर गमन किया गया जिसकी जांच लोकायुक्त महोदय भोपाल के समक्ष प्रचलित है उसके बाद भी ढुमका रैय्यत पंचायत में भ्रष्टाचार पर सेन्ध नहीं लग पाई

उसके बाद पंचायत खण्ड अधिकारी श्री दिलीप बारस्कर से भी फोन पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि उक्त छत चौपाल का तकनीकी स्वीकृति निरस्त कर दिया गया है यदि पैसे निकाले गए तो जांच कर कार्यवाही करता हूं.

सूत्र. आरोप……..

लगातार पंचायतों में भ्रष्टाचार अनिमित्ता देखने को मिलता है परन्तु प्रशासन और नेताओं द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं करते हैं घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में चिचोली जनपद पंचायत में स्वछ भारत मिशन के 13 करोड़.41 लाख रुपए का गमन हुआ है परन्तु प्रशासन और नेताओं मौन बैठे हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754