उज्जैन.भारत माता के सपूत काकोरी एक्शन के नायक क्रांतिकारी अमर शहीद अशफ़ाकउल्ला की 125 वी जयंती शहीद पार्क पर मनाई गई.
|
😊 Please Share This News 😊
|
#ujjain सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज भारत माता के सपूत क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के साथी शाहिद अशफ़ाकउल्ला खान की 125 की जयंती आज शहीद पार्क शहीद अशफाक उल्ला के चित्र पर पुष्प वर्षा कर एवं माल्यार्पण कर मनाई गई l अमर शहीद अशफ़ाकउल्ला का स्मरण करते हुए इंस्पेक्टर जहीरूद्दीन नागोरी ने अपने संबोधन में कहा आज ही के दिन भारत माता के महान सपूत 22 अक्टूबर 1900 में आपका जन्म हुआ आप बाल अवस्था से ही देशवासियों पर अंग्रेजों के जुल्म और अत्याचार को देखते आ रहे थे आपके अंदर अंग्रेजों के जुल्म के प्रति ज्वाला भड़क रही थी अपने तय किया कि देश से अंग्रेज हुकूमत का अंत कर देश को स्वतंत्र कराने मे अपना सर्वोच्च निछावर करेंगे आप क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल से बहुत प्रभावित थे l क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ युद्ध छोड़ते हुए अपने अंग्रेज हुकूमत की कमर तोड़ने के लिए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के साथ देश का खजाना जो अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों के दमन के लिए इकट्ठा किया था उसे काकोरी एक्शन कर छीन लिया l ब्रिटिश हुकूमत बोखला गई गए और मात्र 27 वर्ष की युवावस्था मे19 दिसंबर 1947 को आप देश के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अपने प्राणों का निछावर कर शहीद हो गए l डॉ. तेज कुमार मालवीय ने कर चले हम फिदा जानो तन साथियों गीत प्रस्तुत कर गीतांजलि अर्पित की l शहिद अशफ़ाकउल्ला के चित्र पर एवं शहीद स्मारक पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को संजय वर्मा, महाकाल शयन आरती के सदस्य वरिष्ठ चेतन ठक्कर , समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ,शरीफ खान, इकबाल उस्मानी आदि ने पुष्प वर्षा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उपरोक्त जानकारी गंगाधर महा एवं संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

