बैतूल.पत्रकारों की हुई जीत एसपी नें कोतवाल को हटाया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को किया गया लाइन अटैच। पत्रकारों नें कहा हुई सत्य की जीत, जताया एसपी का आभार। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.पत्रकारों की हुई जीत एसपी नें कोतवाल को हटाया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को किया गया लाइन अटैच। पत्रकारों नें कहा हुई सत्य की जीत, जताया एसपी का आभार।

😊 Please Share This News 😊

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट PCWJ सहित सभी संगठनों की मेहनत का मिला फल 

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। थाना कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना क़े उत्पीड़न का शिकार हुए पत्रकार जंकी शाह मामले में बैतूल क़े पत्रकारों की बड़ी जीत हुई है, बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से सत्यप्रकाश सक्सेना को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर गंज थाना प्रभारी नीरज पाल को नया कोतवाल नियुक्त कर दिया है।

पत्रकार जंकी शाह मामले में कल दोपहर से एसपी ऑफिस क़े सामने सत्यप्रकाश सक्सेना को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

देर रात एसपी वीरेंद्र जैन नें पत्रकारों से मुलाक़ात कर मामले की जांच कराकर समस्या का हल करने की बात कही थी, वही दूसरे दिन सुबह होते ही आदेश जारी कर कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को लाइन अटैच कर दिया।

जिस पर पत्रकार संघठनों सहित बैतूल क़े पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई वही पत्रकारों नें एसपी से मुलाक़ात कर उनका आभार प्रकट किया।

जिसके बाद पीड़ित जंकी शाह क़े साथ पत्रकारों नें नगर क़े मीडिया सेंटर पहुंचकर आतिशबाजी कर हर्ष जताया,पत्रकारों का कहना है कि पूरे मामले में एसपी नें संज्ञान लेकर जो कार्यवाही की है वो असत्य पर सत्य की जीत हुई है।

माना जा रहा है कि बैतूल क़े इतिहास में पहली बार पुलिस और पत्रकार क़े बीच ऐसा मामला हुआ है जिसमे पत्रकारों की जीत हुई है। सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब PCWJ संगठन के जिला अध्यक्ष इरशाद खान वा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस  का भी आभार व्यक्त किया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754