उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार औद्योगिक विकास, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। 🚀✈️🛫️ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार औद्योगिक विकास, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। 🚀✈️🛫️

😊 Please Share This News 😊

*रीवा एयरपोर्ट के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए शीघ्र बनायें प्रस्ताव — उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

 

*रीवा, विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

 

भोपाल, 23 अक्टूबर 2025

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र में विकास की गति तेज़ हुई है और औद्योगिक विस्तार निरंतर गति पकड़ रहा है। रीवा एयरपोर्ट का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि रीवा एयरपोर्ट के रनवे को बड़ा करने और आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाये। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के साथ नियमित सामंजस्य बनाकर कार्यवाही को गति दी जाये।

 

     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट वर्तमान में एटीआर-72 विमान के संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त है और नाइट लैंडिंग की सुविधा से युक्त है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हवाई सेवाओं की मांग को देखते हुए एयरपोर्ट के रनवे विस्तार और सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में त्वरित कदम आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नई एविशन नीति के अंतर्गत रीवा एयरपोर्ट के लिए दो एयरलाइन मार्गों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें शीघ्र अंतिम रूप दिए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए, ताकि रीवा की हवाई सेवाओं के विस्तार में विलंब न हो।

 

   उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट के सुदृढ़ीकरण से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव (एविएशन) श्री संजय कुमार शुक्ला, आयुक्त (एविएशन) श्री चंद्रमौली शुक्ला, उप सचिव (एविएशन) श्री कैलाश बुंदेला और निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भोपाल श्री रामजी अवस्थी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754