रतलाम मण्डी मे भावांतर भुगतान योजनांतर्गत खरीदी प्रारंभ के अवसर पर मण्डी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।.रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किया मण्डी निरीक्षण
रतलाम मण्डी मे भावांतर भुगतान योजनांतर्गत खरीदी प्रारंभ के अवसर पर मण्डी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मण्डी सचिव एवं एसडीएम को निर्देश दिये कि खरीदी का भुगतान तत्काल हो इसके लिए बैंकों के शाखा प्रबंधकों और उनके नोडल अधिकारियों के सीधे संपर्क में रहकर किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करवायें। बैंकर्स की सूची मण्डी कार्यालय में चस्पा कर दे, जिससे उनसे सीधे संपर्क किया जा सके।
बैंकों के माध्यम से भावान्तर योजना अंतर्गत किसानों को होने वाले लेन-देन को बिना किसी देरी के और प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए। नोडल अधिकारी खरीदी की सतत् मॉनीटरिंग करे। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

