रतलाम.जिले के सभी 6 अनुभागों के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.जिले के सभी 6 अनुभागों के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड.

😊 Please Share This News 😊

जिले के सभी 6 अनुभागों के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड.

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

            रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में दिनांक 24.10.25 तक जिले के सभी अनुभाग के थानो पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।

           जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 15 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई। रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 19 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई तथा डोजियर फॉर्म भरवाए। जावरा शहर अनुभाग के थानो पर सीएसपी युवराज सिंह के मार्गदर्शन में कुल 34 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई। जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 17 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई । आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में कुल 12 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई । सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 33 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई। एक दिन में जिले के सभी 6 अनुभाग के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई।आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]