चिचोली.सर्व सिद्ध हनुमान मंदिर खाक चौक आश्रम में हुआ सुन्दर काण्ड एवं भंडारे का आयोजन-  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली.सर्व सिद्ध हनुमान मंदिर खाक चौक आश्रम में हुआ सुन्दर काण्ड एवं भंडारे का आयोजन-  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

चिचोली:- नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित सर्व सिद्ध हनुमान मंदिर खाक चौक आश्रम मे शनिवार को भाजपा नेता आशुतोष बाली मालवीय द्वारा सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।आयोजन से पूर्व यहां पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया! आश्रम के आसपास साफ सफाई की गई!

*महिलाओ ने किया मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ*

शनिवार को ब्रह्मलीन संत जयराम दास त्यागी महाराज के आश्रम मे मौजूद सर्व सिद्ध हनुमान मंदिर मे महिलाओं ने सुंदरकांड का आयोजन किया! धार्मिक आयोजन मे चिचोली नगर से महिला मंडल की मातृशक्तियों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया ।

*भंडारे का आयोजन*

भाजपा नेता आशुतोष् बाली मालवीय ने बताया कि, शनिवार को खाक चौक आश्रम मंडाई घाट मे आश्रम मे मौजूद बाबा अरविंद दास जी महाराज की उपस्थिति मे धार्मिक अनुष्ठान के तहत भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया । आयोजन मे बड़ी संख्या मे नागरिक, जन प्रतिनिधी, एवं ग्रामीण जन पहुंचे!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754