Lo Boss अच्छे दिन अगाये पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के भाव आसमान पर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Lo Boss अच्छे दिन अगाये पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के भाव आसमान पर

😊 Please Share This News 😊

पेट्रोल डीजल के दामों में ये इजाफा आज कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुए हैं। पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है। बता दें कि बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 हो गई है। जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपए प्रति लीटर से मंहगा होकर अब 87.47 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 मार्च 2022 को पेट्रोल के रेट 109.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचे हैं। जबकि डीजल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जो 4 महीने से 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी
वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपए से बढ़कर 949.5 रुपए हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]