रतलाम.निर्वाचन नामावली के गहन पुनरीक्षण हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न. रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम 28 अक्टूबर फोटो निर्वाचन नामावली के गहन पुनरीक्षण के कार्य के संबंध में आज 28 अक्टूबर को कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा राजनीतिक दलो के प्रतिनियों की बैठक ली गई।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचन नामावली के गहन पुनरीक्षण के संबंध कार्यवाही की जाएगी । निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई समय सारणी के अनुसार गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक तैयारी/मुद्रण/प्रशिक्षण किया जाएगा, गणना अवधि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एवं मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 4 दिसंबर को किया जाएगा । नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक की जाएगी। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा । दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी। नोटिस चरण( जारी करना, सुनवाई और सत्यापन) प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची के स्वास्थ मापदंडों की जांच की जाएगी और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 3 फरवरी 2026 को प्राप्त की जाएगी। एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित, भाजपा से प्रदीप उपाध्याय, कांग्रेस से पीयूष बाफना एवं आम आदमी पार्टी से श्रेय सोनी, बहुजन समाज पार्टी से लखन वसुनिया, कम्युनिस्ट पार्टी, इंडिया मार्क्सवादी से रंजीत सिंह राठौर एवं जाहिद मंसूरी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

