चिचोली.12 वे वित्त मद से कागजो पर बना दी स्कूल की बाऊड्री वाल. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  कटकुई माध्यमिक शाला का मामला. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली.12 वे वित्त मद से कागजो पर बना दी स्कूल की बाऊड्री वाल. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  कटकुई माध्यमिक शाला का मामला.

😊 Please Share This News 😊
  1. चिचोली :- चिचोली जनपद पंचायत की कट कुही ग्राम पंचायत मे ग्राम सरपंच एवं प्रभारी सचिव रहते हुए सहायक रोजगार द्वारा 8 लाख से अधिक राशि का गबन करने का मामला सामने है! 

यह खुलासा आर टी आई से प्राप्त जानकारी के बाद सामने आया है! जबाव दार अधिकारी इस मे अब जाँच का हवाला दे रहे!

क्या है मामला : -चिचोली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कटकुही में वर्ष 2020-21 मे माध्यमिक शाला कटकुही स्कूल के लिए बाउंड्री वॉल की स्वीकृति प्रदान की गई थी! लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्कूल की बाउंड्री वॉल धरातल पर नजर नहीं आ रही है! और ना ही बाऊड्री – वाल का निर्माण कार्य किया गया है ! जब इस मामले की पड़ताल की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि, तत्कालीन सरपंच एवं सहायक रोजगार (तत्कालीन प्रभारी सचिव ) कटकुई द्वारा माध्यमिक शाला कट कुई मे बाऊड्री वाल की स्वीकृति मिलने बाद स्कूल परिषर मे बाऊड्री वाल के लिए गड्डे खुदवाने के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया! लेकिन सामग्री एवं निर्माण कार्य के लिए 8 लाख से अधिक राशि का आहरण कर लिया गया! 

चार साल बाद भी स्कूल परिषर मे बाउंड्री वॉल के गड्डे ही दिखाई दे रहे हैं! लेकिन कागजों पर यह पूर्ण दर्शाकर राशि का गलत तरीके से आहरण कर लिया गया! 

आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी पंचायत एव जनपद पंचायत से मांगी । जानकारी नहीं मिलने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता ने राज्य सूचना आयोग मे अपील की! इसके बाद आवेदन कर्ता को जानकारी प्राप्त हुई!

प्राप्त जानकारी मे मटेरियल से लगाकर परिवहन तक के बिल के नाम से 8 लाख से अधिक की राशि आहरण करना पाया गया ।

ग्राम पंचायत कटकुही में 12 वे वित मद से आठ लाख की राशि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए राशि निकाल ली गई लेकिन 4 वर्षों के दरमियां न पंचायत इंस्पेक्टर से लगाकर जिम्मेदार अधिकारियो ने कभी भी निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण कार्य की जानकारी नहीं ली! ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग भी की है!

 

मामले को लेकर जनपद पंचायत सीईओ प्रतिभा जैन का कहना है कि, मुझे जानकारी मिली है!इस मामले में जांच टीम बनाकर जाच प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ को सौपा जाएगा!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754