*आमला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के बाथरूम में शव मिलने से मचा हड़कंप — मृतक की पहचान के बाद भी दर्ज हुआ अज्ञात मर्ग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*आमला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के बाथरूम में शव मिलने से मचा हड़कंप — मृतक की पहचान के बाद भी दर्ज हुआ अज्ञात मर्ग*

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट बैतूल। 

 

*आमला* आमला रेलवे स्टेशन पर दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को एक यात्री ट्रेन संख्या 03246 के कोच S/11 के बाथरूम में एक पुरुष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मर्ग क्र. 33/25, धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज किया है।

 

सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान मुस्तफा दाफली, निवासी ग्राम खरिहानी (नेपाल) के रूप में हुई। मृतक के पास से आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए गए। मृतक के दो छोटे बच्चे (उम्र 3 और 5 वर्ष) बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में अपने गांव में हैं।

 

मृतक पिछले 3–4 वर्षों से बेंगलुरु के एक होटल में कार्यरत था और अपने घर लौट रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुस्तफा के पास वैध टिकट थी, जिसे टीटीई ने पेनल्टी के साथ मौके पर बनाया था, लेकिन बाद में जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने टिकट न होने की बात कही।

 

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि किसी यात्री की मृत्यु ट्रेन में होती है, तो क्रियाकर्म हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल अनुदान राशि (लगभग ₹5000–₹8000) दी जाती है। लेकिन इस मामले में मृतक के परिवार को कोई राशि नहीं दी गई।

 

सवाल यह भी उठ रहा है कि टिकट और मृतक के पास मौजूद नकदी कहां गई, क्योंकि परिजनों के अनुसार मृतक के पास ₹30,000–₹40,000 नकद थे, जो शव के साथ नहीं मिले।

 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नागरिकों और यात्रियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय की कमी, और यात्रियों के अधिकारों की अनदेखी से ऐसे मामलों में पारदर्शिता खत्म होती जा रही है।

 

परिजन एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मृतक की संपत्ति, टिकट और अनुदान राशि का क्या हुआ।

 इस संबंध में थाना प्रभारी पाटिल साहब को फोन लगाया गया तो उन्हें फोन काट दिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754