रतलाम पुलिस द्वारा 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज महिला हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार. मनोहर मालवीय की ख़बर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम घटना का विवरण
दिनांक 30.10.2025 को थाना माणकचौक क्षेत्रांतर्गत ग्राम करमदी, मांगरोल रोड के किनारे स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव पाए जाने की सूचना पर थाना माणकचौक पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 बी.एन.एस. के तहत जांच प्रारंभ की गई।
घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं एफएसएल टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। शव की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से होना पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह मामला हत्या का है।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना माणकचौक पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, रतलाम के कुशल निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गहन पूछताछ में आरोपियों दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (उम्र 25 वर्ष) तथा नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (उम्र 27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मांगरोल से अपराध स्वीकार करवाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मांगरोल
2️⃣ नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मांगरोल
जप्तशुदा मशरुका
1.दो चांदी के कड़े (वजन लगभग 750 ग्राम) — अनुमानित मूल्य ₹80,000/-
2.मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डिलक्स क्र. MP43 MJ 9635
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्रआर 665 सुधीरसिंह राठौर, प्रआर 255 दीपक बौरासी, प्रआर 877 राजेश मईडा, प्रआर 631 विजय मेडा, आर 19 अविनाश मिश्रा, आर 540 राजेन्द्र चौहान, आर 110 अशरफ खान, आर 68 चंदरसिंह मार्को, आर संदीप शर्मा, आर 999 कुलदीप, आर 951 प्रवीणसिंह, प्रआर चालक तखतलाल थाना माणकचौक तथा सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

