बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जेएच कॉलेज में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारतीय ज्ञान परंपरा, एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ
|
😊 Please Share This News 😊
|
*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मप्र के गौरवशाली इतिहास, धरोहर को बताया*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जेएच कॉलेज में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारतीय ज्ञान परंपरा, एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन के समक्ष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मप्र के गौरवशाली इतिहास, धरोहर एवं विकास यात्रा को बताया। जिसके बाद महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन एनएसएस के जिला संघटक डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, एनसीसी अधिकारी डॉ.खुशाल देवघरे, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर, प्रो.गीता माली, प्रो.राकेश पवार, प्रो.संतोष पवार, प्रो.शारदा द्विवेदी, डॉ.रश्मि अग्रवाल, डॉ.पंकज बारस्कर की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने कहा क मप्र प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है। इसे भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है। प्रो.शंकर सातनकर ने कहा कि मप्र की स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुई थी। और मप्र पर्यटन की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। यहां विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर विद्यमान हैं। नुक्कड़ नाटक में आयुष, इस्तियाक अली, नितिन पवार, खुशी पारखे, खुशबू, खुशी, रानी, श्रुति, सदाशिव, विकास, नवीन, अमित तथा शीत सहित कुल 10 स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक हिमांशु पाटिल, अंजली नागोरे, दलनायक आयुष नागोरे, इश्तियाक अली, नितिन पवार, अमित, सदाशिव, खुशी पारखे, खुशबू, नवीन, खुशी सिरसाम, रानी, श्रुति सोनारे, भावना, भुवनेश्वरी, कविता तथा भूमिका सहित 100 स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन मप्र गान के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में प्रदेश की एकता, समृद्धि और गौरव का संदेश दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

