बैतूल की बेटियों ने लगाई सोने की झड़ी*  *राज्य स्तरीय शालेय में जीते 6 स्वर्ण पदक*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल की बेटियों ने लगाई सोने की झड़ी*  *राज्य स्तरीय शालेय में जीते 6 स्वर्ण पदक*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में पुरूषों के मुकाबले में बराबरी पर खड़ी हैं। जिले के छोटे से ग्राम भडूस की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने वेट लिफ्टिंग जैसे पॉवर गेम में अपना लोहा मनवाया है। यह निरंतर दूसरी बार है जब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस स्कूल की 6 छात्राओं को गोल्ड मिला है। 69 वी राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता इंदौर में संपन्न हुई। जिसमें नर्मदापुरम संभाग की ओर से बैतूल जिले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस की छात्राओं ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 स्वर्ण पदक प्राप्त कर चैम्पियनशिप जीती। खिलाडिय़ों के कोच बलदेव अरोरा ने बताया कि अब ये छात्राएं नेशनल टूर्नामेंट के लिए 26 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक अरूणांचल प्रदश के ईटा नगर में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। बालिका वर्ग में 17 वर्ष की टीम में 86 सदस्य होते हैं। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडुस की 4 लड़किया शामिल हैं। 

इन्होने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रतियोगिता में भडूस की  जिन लड़कियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनमें रेणुका रमेश साहू को 44 किग्रा में गोल्ड मेडल, पलक सुरेन्द्र परिहार को 48 किग्रा में गोल्ड मेडल, प्राची सुरेन्द्र परिहार को 53 किग्रा में गोल्ड मेडल, गरिमा महादेव कोसे को 58 किग्रा में गोल्ड मेडल, लक्ष्मी मुनेश साहू को 58 किग्रा में गोल्ड मेडल, रिविका भीम शर्मा को 69 किग्रा में गोल्ड मेडल, राधिका अशोक अमझरे को 63 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल, नंदिनी अशोक अमझरे को 63 किग्रा में ब्रान्ज मेडल, वंशिका हरीश पटेल को 77 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]