रतलाम.पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 25 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ! – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 25 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम दिनांक 04 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 25 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। 

             अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों को गंभीरता से सुनकर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी, निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, उनि अनुराग यादव, आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]