उज्जैन.मोहन सरकार के लिये ‘किसान’ बोझ. 32 करोड़ खर्च कर हवाई यात्रा करने वाले मुख्यमंत्री को 13 करोड़ ब्याज का डर. अब्दुल वाहिद मंसूरी (खलीफा ) की विशेष रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.मोहन सरकार के लिये ‘किसान’ बोझ. 32 करोड़ खर्च कर हवाई यात्रा करने वाले मुख्यमंत्री को 13 करोड़ ब्याज का डर. अब्दुल वाहिद मंसूरी (खलीफा ) की विशेष रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

72 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी प्रदेश की सरकार के पास किसानों का गेहूं, धान खरीदने के पैसे नहीं 

उज्जैन। 72 हजार करोड़ का कर्ज बताकर किसानों से गेहूं धान खरीदने से मना करने की प्रदेश सरकार की योजना का शहर कांग्रेस ने विरोध किया है। मोहन सरकार की इस मंशा ने स्पष्ट कर दिया कि यह सरकार किसान हितैषी नहीं किसान विरोधी है। किसानों की जमीन पर लैंड पूलिंग योजना के जरिये कब्जा जमाने के लिये सरकार जितनी सिद्दत से काम कर रही थी उतनी ईमानदारी से किसानों के प्रति जिम्मेदारी निभाने से बच रही है। किसानों को जमीन से बेदखल करने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाने वाली सरकार उसी जमीन से उपजी हुई फसल खरीदने के लिये केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटा रही है। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सोयाबीन की खरीदी करने को कहा है, मुख्यमंत्री का कहना है कि 72 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी प्रदेश की सरकार के पास किसानों का सोयाबीन खरीदने के पैसे नहीं है। राज्य का मुख्यमंत्री किसानों की फसल खरीदने से इंकार कर रहा है, जो जबावदारी है उसका निर्वाह नहीं कर रहा। अपनी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर डाली जा रही है। ये दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि 13 करोड़ रूपये ब्याज लग जाता है। हेलिकॉप्टर से भ्रमण करने पर 32 करोड़ से ज्यादा खर्च करने वाले मुख्यमंत्री संघ व्यवस्था से हटते हुए किसानों की फसल खरीदने से मना कर रहे हैं। अपने कर्तव्य से विमुख होकर जवाबदारी से बचना चाहते हैं। मुकेश भाटी ने कहा भारत गणराज्य की व्यवस्था का पालन वर्षों से सरकारें करती आ रही है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उससे हटना चाह रहे हैं। कभी 5200 करोड़, कभी 3 हजार करोड़ का कर्ज लेने वाली मोहन सरकार किसानों की फसल नहीं खरीद सकती। फसल खरीदी को एफबीआई और भारत सरकार पर थोपना चाहते हैं। श्री भाटी ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों पर प्रदेश का नियंत्रण रहता है, केंद्र के अधिकारी कर्मचारी राज्य के नियंत्रण से बाहर रहते हैं, ऐसे में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस तरह कर्तव्यों से विमुख होने की कांग्रेस ने निंदा की है। 

किसानों ने बोवनी रोकी, उस बीज का इंतजार जिससे एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं पैदा होगा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा नवंबर माह में गेहूं की बोवनी होना चालू हो रही है। लेकिन किसानों ने बोवनी रोक रखी है। उन्हें इंतजार है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई ऐसा बीज लाने वाले हैं जिसमें एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं पैदा होगा। सभी किसानों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं पैदा होगा ऐसा बीज लाएंगे, इस उम्मीद में समस्त किसानों ने बोवनी रोक रखी है। सभी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वो बीज जल्दी उपलब्ध कराया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]