बैतूल.*25 दहेज मुक्त विवाह, 273 यूनिट का किया गया रक्तदान, 3075 ने किया देहदान का संकल्प* *दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का दूसरा दिन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*25 दहेज मुक्त विवाह, 273 यूनिट का किया गया रक्तदान, 3075 ने किया देहदान का संकल्प* *दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का दूसरा दिन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। सतलोक आश्रम उड़दन में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय महा विशाल दिव्य धर्म यज्ञ दिवस में लाखों लोग उमड़ रहे है व भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। कबीर साहेब द्वारा काशी (उप्र) में 18 लाख साधु संतों को दिए गए अटूट भंडारे के उपलक्ष्य में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के आदेशानुसार यह समागम मनाया जा रहा है। संत रामपाल महाराज समाज सुधार के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते है इसी कड़ी में सतलोक आश्रम उड़दन में समागम के दूसरे दिन 25 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से कराया गया। इसी के साथ संत रामपाल महाराज के अनुयायियों ने गरीब असहाय व घायल पुलिस कर्मियों के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल की टीम को 273 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित मिष्ठान सब्जी, पूड़ी, दाल, चावल के साथ अचार सलाद की प्रसादी चौबीसों घंटे लगातार चल रही है। आश्रम में लगाई गई दिव्य धर्म यज्ञ दिवस की आध्यात्मिक प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। संत गरीबदास महाराज द्वारा लिखित अमर ग्रंथ साहेब की वाणी के अखंड पाठ का कल समापन होगा। 3075 लोगों में देहदान का संकल्प फार्म भरकर संत रामपाल महाराज के समाज सुधार के कार्यों में अपना योगदान दिया। आश्रम में धार्मिक सदग्रंथ से प्रमाण देखकर व संत रामपाल महाराज के ज्ञान से प्रभावित होकर 2133 लोगों ने नामदीक्षा लेकर समस्त बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लिया। समागम से वापस घर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भंडारा प्रसाद के पैकेट भी वितरित किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754