Kismat news -: उज्जैन – सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के रचयिता डॉ. सर अल्लामा इकबाल की 148 वी जयंती पर हुआ शायरी कंपटीशन का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
http://Kismatnews.com
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के रचयिता महान दार्शनिक, विद्वान डॉ इकबाल की जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज I. q इंटरनेशनल स्कूल आगर नाका में शायरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l संरक्षक सैयद आबिद अली मीर एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने विस्तृत जानकारी देते बतायाजिसमें 72 प्रतियोगियों ने डॉक्टर इकबाल की रचना का पाठ किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के ख्यात नाम शायर सुर्खाब बशर ने डॉ. इकबाल को याद करते हुए कहा डॉक्टर इकबाल जैसा शख्सियत सदी में एक बार जन्म लेती है, डॉ. इक़बाल फारसी, उर्दू के मशहूर शायर एवं दार्शनिक थे आपने हर विषय पर अपनी रचना लिखी l. ” हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है तब जाकर चमन में होता है दीदावर पैदा, विशेष अतिथि शिक्षाविद सादिक मंसूरी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने भी संबोधित किया l प्रतियोगिता में टॉप 10 प्रतियोगियों के अलावा अन्य प्रतियोगियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए l प्रतियोगिता अर्श खान विजेता रहे l आपको ट्रॉफी फिर प्रशस्ति पत्र और वॉल क्लॉक प्रदान की गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट समीर खान ने करते हुए कहां डॉ. अल्लामा इकबाल अपने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा की रचना कर यह दुनिया जब तक रहेगी तब तक के लिए इतिहास में दर्ज करा लिया l आपने प्रतियोगिता में पुरस्कार शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा डॉ .इकबाल की रचना का पाठ करते हुए कहा “खुद ही को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले ,खुदा बंदे से पूछे बता तेरी रजा क्या है , कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक नासिर मंसूरी, शाह मोहम्मद, शाकिर शेख , नसरीन अली आफरीन खान,शरीफ खान आदि उपस्थित थे आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद एडवोकेट अर्शी अनवर हुसैन ने किया आभार इंजीनियर सद्दाम ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

