बैतूल.Kismat news:- एनआरएमयू का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट निशुल्क शिविर 13 को* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.Kismat news:- एनआरएमयू का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट निशुल्क शिविर 13 को* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। http://Kismatnews.comनेशनल रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा 13 नवंबर को बैतूल रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलएस) बनाने का शिविर सुबह 11 बजे से 4 तक नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सभी सेवानिवृत्त पेंशनर्स अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट नि:शुल्क बनवा सकेंगे। सचिव कामरेड पवन दुबे ने बताया कि महामंत्री कॉ.वेणु पी नायर के नेतृत्व एवं मंडल सचिव कॉ.मनोज चौथानी के मार्गदर्शन में यह सेवाभावी कार्य किया जा रहा है। 80 वर्ष से अधिक आयु के आशक्त पेंशनर्स के घर जाकर यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने से पेंशनर्स को बैंक जाकर भौतिक रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पवन दुबे ने बताया कि पेंशनरों को अपने साथ जानकारी के तौर पर विभाग का नाम, पीपीओ नंबर, पेंशन का प्रकार, बैंक का संपूर्ण विवरण, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी लानी होगी। अध्यक्ष भीम प्रसाद, संरक्षक अशोक कटारे, वी के पालीवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी,  सचिव समन्वय  सुनील महाले, उपाध्यक्ष आशीष पंडोले ने शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]