चिचोली*विगत एक माह से स्कूल का मध्यान्ह भोजन बंद* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। एमडीएम अधिकारी किरण पवार द्वारा बंद किया गया एमडीएम
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली :- मध्य प्रदेश सरकार भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे करती हो लेकिन जमीन हकीकत कुछ और ही बयां करती है सरकारी योजनाएं केवल कागज पर सराहनीय दिखती है । विभाग जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाने का काम कर रहे हैं बैतूल जिले के चिचोली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झरियाडोह एवं ग्राम दरियागंज मे संचालित शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को एक माह से अधिक समय से मध्यान भोजन नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर अधिकारी भी जवाब देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं झिरियाडोह माध्यमिक स्कूल में और गॉव के बच्चे तीन से चार किलोमीटर चलकर स्कूल आते हैं इसी प्रकार दरियागंज माध्यमिक स्कूल में डोकरी भूरु के बच्चे जंगल के दुर्गम रास्ते से होकर स्कूल पढ़ने आते हैं लेकिन यहां मत ध्यान भोजन नहीं मिलने से स्कूल में पदस्थ शिक्षक द्वारा उन्हें दोपहर बाद खाना खाने के लिए घर भेज देते हैं ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति लगभग एक महीने से अधिक से बनी हुई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने चिचोली के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को कई प्रयास किए हैं लेकिन जवाबदार अधिकारियों के द्वारा मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
जिला एमडीएम अधिकारी किरण पवार द्वारा जांच में कुछ कमियां पाई गई थी जिसके तहत एमडीएम बंद कर दिया गया था सवाल यह उठता है कि अधिकारी द्वारा जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों के प्रति एक्शन ले ना कि बच्चों के मुंह का निवाला छीने। ग्राम के हरिराम यादव और सोनू ने बताया कि मध्यान भोजन बंद होने के कारण बच्चे काफी परेशान हो जाते हैं। उन्हें दिन भर भूखा रहना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक महले का कहना है कि यह मामला जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आता है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

