जबलपुर.*एससी एसटी छात्र छात्राओं की उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा* *मानव अधिकार संगठन को मंत्री शाह ने दिलाया भरोसा*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. समाज के हित में हमेशा सक्रिय रहने वाले मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा केबीनेट मंत्री कुंवर विजय शाह को उसकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जबलपुर अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी एवम् एड आशीष त्रिपाठी ने मंत्री शाह को सम्मान पत्र प्रदान किया. संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने केबीनेट मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा. जिसमें कहा गया है कि जबलपुर सहित समूचे प्रदेश में बड़ी तादाद में एससी, एसटी वर्ग के विधार्थी आर्थिक तंगी के चलते उच्च शिक्षा से वंचित रहकर लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाते हैं. इस मुद्दे पर मंत्री शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार इस विषय में बहुत गंभीर है और जल्द ही ऐसी योजना ला रही है कि एसटी एससी और हर वर्ग के विधार्थी आईएएस, आईपीएस या किसी भी फील्ड में संसाधनों का अभाव मेहसूस नहीं करेंगे. मंत्री शाह ने नीट,जेईई और क्लैट में भी सीट बढ़ाने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर डाॅ. अभिषेक जैन, एड.भावना निगम,
एड.आशुतोष चतुर्वेदी,
मनोज नारंग एवं आशुतोष दूबे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
“धन्यवाद सहित”
भवदीय
(डाॅ.एके. वाधवानी)
अध्यक्ष- मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन, जबलपुर .
मोब. 9300129774.
जबलपुर: 10/11/2025.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

