इंदौर.अंबेडकरवादी बहुजन नेता बन्ना मालवीय अंबेडकर का हरियाली प्रकृति के बीच जन्मदिवस बना ‘विचार क्रांति का उत्सव’, सामाजिक साथियों का का उमड़ा सैलाब
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर जिले के वार्ड 76 भिचौली हप्सी सिटी फॉरेस्ट पार्क,– अंबेडकरवादी बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता बन्ना मालवीय अंबेडकर का जन्मदिवस सामाजिक साथियों और समर्थकों के भारी जमावड़े के बीच, एक भव्य ‘उत्सव’ के रूप में मनाया गया। जन्मदिवस शानदार बनाने के लिए उन्होंने खास चीज करी,इस मौके पर उन्होंने मां प्रकृति और अपनी मां को याद किया गया, दादी मां और बुजुर्गों के पैर पड़े ,बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों को आशीर्वाद लिया ,गौशाला जाकर गौ माता को प्रेम किया और उन्होंने जन्म दिवसके मौके पर ब्लड डोनेट किया सुबह से ही [ भिचौली हप्सी सिटी फॉरेस्ट पार्क, जैसे: बहुजन नेताजी के निवास भिचौली हप्सी पर सामाजिक साथियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और संकल्प से भर दिया। सामाजिक साथियों ने अपने अपने भाई के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए, जय भीम नारेबाज़ी और पारंपरिक तरीके से जन्मदिवस का यह कार्यक्रम मनाया। यह विशाल जनसमूह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों के प्रति बहुजन समाज की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण भी था।
इस अवसर पर, सामाजिक साथियों को संबोधित करते हुए बन्ना मालवीय अंबेडकर ने भावुक होकर कहा:
“यह केवल मेरा जन्मदिवस नहीं, बल्कि बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिखाए गए समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर दृढ़ रहने का संकल्प दिवस है। आप सभी भाइयों का यह जोश और उत्साह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर बाबासाहेब के विचारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को उसका संवैधानिक हक मिल सके।”
इस दौरान, श्री बन्ना मालवीय अंबेडकर ने भाइयों से अपील की कि वे शिक्षा और संगठन को अपनी ढाल बनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर काम करें। सभी ने मिलकर केक काटा और जय भीम के नारों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। और भोजन ग्रहण करा , इस मौके पर दीपक सोलंकी, राहुल मालवीय, संजय मालवीय जी, पार्षद महोदय सीमा मालवीय, राकेश चौहान, विकास सोलंकी, दीपक पंचोली, देवेंद्र सोलंकी, सोनू परमार, राहुल मालवीय, रोहित चौहान, डॉ सुशील मालवीय, शेखर चौहान, आयुष सोलंकी, रघु बलाई, राम चौहान जी, डा रामप्रसाद सोलंकी,अनिल मालवीय, राहुल चौहान, ईश्वर मालवीय, और सैकड़ा साथि उपस्थित थे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

