बैतूल.*हजारों लोग करेंगे भैरव बाबा के दर्शन* *आज धूमधाम से मनाई जाएगी भैरव जयंती* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। श्री सागौन वाले बाबा दरबार निराला समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार 12 नवम्बर, बुधवार को भैरव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में समिति के अनिल कुबड़े ने बताया कि परशुराम चौक पर भगवान श्री बटुककनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री कुबड़े ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि मंदिर मुख्य मार्ग पर होने के कारण कार्यक्रम में दुपहिया वाहन से आने की कृपा करें क्योंकि चौपहिया वाहन के कारण ट्रफिक जाम हो जाता है। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भंडारे के साथ किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

