चिचोली में बीएलओ को बांटी सामाग्री घर घर पहुंचकर करेंगे सर्वे. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली में एस आई आर मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रक्रिया जोरों से चल रही है तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान से मिली जानकारी अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 132 घोड़ाडोंगरी ERO – श्री आर प्रपंज सर , तहसीलदार\AERO प्रेमसिंह दीवान के मार्गदर्शन में विधानसभा घोड़ाडोंगरी अन्तर्गत तहसील चिचोली में क्षेत्र में समस्त 101 बूथ लेवल आफीसरों एवं 10 सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए मतदाता पुनरीक्षण मे सामाग्री वितरण तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान द्वारा की गई इस विशेष अभियान मे 4 नवम्बर से घरो घर जाकर 2003 की मतदाता सूची से 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग करना 1 जनवरी 26 तक के नये मतदाता युवाओं 18 साल प्रवेश करने वाले और नवयुगलों विवाहित जोड़े वाले मतदाताओं के नामों को जोडना व कांटने का कार्य मे जुटे हैं जिसके गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों और आमजनो से इस एस आई आर कार्य को संपन्न कराने हेतु सहयोग की अपील हैं द्वितीय चरण में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, की टीमें बनाकर घरों घर जाकर जांच पड़ताल कर वास्तविक मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्य फार्म भर कर नवीन मतदाता सूची के लिए चिहिंत करेंगे, जो चार माह तक चलेगा जिसके बाद 7 फरवरी 2026 को शुद्ध नवीन मतदाता सूची का निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशन किया जायेगा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

