Kismat news apdate :- बाजना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में बाजना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक फोर व्हीलर वाहन से 33 पेटी शराब जप्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismat news apdate :- बाजना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में बाजना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक फोर व्हीलर वाहन से 33 पेटी शराब जप्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

😊 Please Share This News 😊

http://Kismatnews.Comबाजना पुलिस

द्वारा

अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 33 पेटी शराब व वाहन जप्त

रीपोर्ट मनोहर मालवीय

रतलाम, पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा (रा.पु.से.)  तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना सुश्री निलम बघेल के मार्गदर्शन में, थाना बाजना पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :–* दिनांक 12.11.2025 को थाना बाजना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक फोर व्हीलर वाहन चिराखांदन रोड से अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बाजना द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ बताए स्थान पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान एक अशोक लीलैंड कम्पनी का लोडिंग वाहन क्रमांक MP43-ZL-0121 आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

वाहन रोकते ही क्लीनर साइड पर बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया, जिसका पीछा किया गया परंतु वह फरार हो गया। वाहन चालक को पकड़कर उसका नाम रायचंद पिता लालु निनामा, निवासी तलीनखेड़ा थाना बाजना होना बताया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे खाकी रंग की सील बंद पेटियाँ रखी हुई मिलीं। 25 पेटियों में “पावर 10000 बीयर” की 600 कैन (500-500 एम.एल.) सील बंद पाई गईं, कुल 300 बल्क लीटर बीयर। 08 पेटियों में देशी प्लेन शराब के 400 क्वार्टर (180 एम.एल.), कुल 72 बल्क लीटर शराब पाई गई। कुल 33 पेटियों में 372 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। चालक से जब उक्त शराब के परिवहन हेतु अनुज्ञप्ति या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दे सका। इस पर आरोपी रायचंद पिता लालु निनामा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा उसके कब्जे से शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

*जप्तशुदा मशरूका :*

25 पेटी पावर 10000 बीयर कीमती ₹60,000/-

08 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती ₹56,000/-कुल जप्त शराब 33 पेटी कीमती ₹1,16,000/-

अशोक लीलैंड लोडिंग वाहन क्र. MP43-ZL-012101 कीमती ₹10,00,000/-

*कुल जप्त मशरूका कीमती ₹11,16,000/-*

*गिरफ्तार आरोपी :*

रायचंद पिता लालु निनामा, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलीनखेडा, थाना बाजना, जिला रतलाम।

*सराहनीय भूमिका :* इस कार्यवाही में निरीक्षक मनीष डावर (थाना प्रभारी बाजना), उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड, प्रधान आरक्षक 154 शैलेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक 656 नीरज त्यागी, आरक्षक 954 प्रेमसिंह निनामा, आरक्षक 832 शन्नी मईडा, आरक्षक 707 नरवरसिंह, आरक्षक 842 दीपक, आरक्षक 1161 शंकर शिंदे, तथा सैनिक 345 रूपसिंह डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

बाजना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में बाजना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक फोर व्हीलर वाहन से 33 पेटी शराब जप्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]