किस्मत न्यूज़ :- रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही. रीपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ :- रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही. रीपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

http://Kismatnews.comजिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही

 

लंबे समय से फरार– 51-स्थाई वारंट, 93-गिरफ्तारी वारंट किए तामील

 

*👉जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग*

 

दिनांक 16 नवंबर 2025- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 15 –16 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

                पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अनुभाग/थाने के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-51 स्थाई वारंटियों, 93-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।

    रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]