कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम में एस आई आर, हितग्राही मूलक योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई केवायसी, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सभी तहसीलदार एवं एस डी एम को निर्देश दिये कि बी एल ओ द्वारा किए जा रहे एस आई आर डीजीटाईशन कार्य की मॉनीटरिंग करे। सभी अधिकारियों को समयावधि पत्रों का समय सीमा में निराकरण करने एवं सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। सी एम हेल्पलाइन में सी एवं डी ग्रेडिंग वाले विभाग प्रमुख कार्य में प्रगति लाये एवं शिकायत का समाधानकारी निराकरण करे, ऐसी शिकायतें जो अन्य विभाग से संबंधित है उन्हें संबंधित विभाग को स्थानांतरित करे। सी एम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नान अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। एल वन अधिकारी संतुष्टि पूर्वक जवाब पोर्टल पर दर्ज करें।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत पदाभिहीत अधिकारी समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। समय सीमा में निराकरण नही करने वाले अधिकारियो पर नियमानुसार शास्ति अधिरोपित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान ऑनलाईन में आने वाले प्रकरणों की समीक्षा की गई एवं समयावधि में प्रकरणों का समाधानकारी निराकरण करने के निर्देश दिये गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

