किस्मत न्यूज़ बैतूल.*केन्द्रीय कृषि मंत्री को समारोह में भेंट किया पौधा* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
http://Kismatnews.Com
किस्मत न्यूज़। हमने विगत दिनों कोविड काल में पर्यावरण के महत्व को देखा है कि पेड़ पौधे का क्या महत्व है। वेद शास्त्रों में भी कहा गया है कि एक पेड़ लगाकर उसको पालना एक-यज्ञ के बराबर फल देता है जीवन का सही अर्थ है कि हम पूरे जीवन काल में कम से कम 50-50 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा कर उन्हें पेड़ बनाए। यही जीवन का वास्तविक अर्थ है। इसी उद्देश्य को लेकर विगत 25 से 30 वर्षों से समाजसेवी मदनलाल डढोरे के द्वारा लगातार स्वयं के व्यय पर पौधारोपण कर भेंट करने का काम करते हैं। उनका कहना है कि जीवन की अंतिम सांस तक पौधारोपण करते रहूंगा। चाहे उसका परिणाम जो भी हो क्योंकि पेड़ पौधे ही हमारा जीवन है। यदि पर्यावरण में पौधे नहीं रहेंगे तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऑक्सीजन के बिना कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। इसके लिए हम सबको आगे आकर ऐसे प्रयास करना होगा। रविन्द्र भवन भोपाल में अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रीय महासभा के दीपावली मिलन के अवसर प्रतिभा सम्मान व समाज सेवियों के सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधाना सिंह चौहान का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया। श्री डढोरे ने कहा कि ऐसे आयोजन से हम लोगों में भी पर्यावरण बचाने की प्रेरणा जागृत होती है। श्री डढोरे द्वारा विगत 25- 30 वर्षों से लगातार स्वयं के व्यय हर कार्यक्रम में आतिथ्य संस्कार, विवाह संस्कार, जन्मदिन, वर्षगांठ सहित अन्य सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रमों पर पौधारोपण कर भेंट करने का काम किया जाता रहा है।
*पौधा हमारा जीवन है पौधे हैं तो हम हैं*
पर्यावरण की अलख जगाने वाले समाजसेवी के द्वारा विगत अनेक वर्षों से यह अभियान जारी रखा है इनके द्वारा घर के आसपास, मोहल्ले, पड़ोस ,स्कूलों कॉलेज व मंदिरों के आजू-बाजू व अन्य संस्थाओं में विशेष अवसर पर लगभग सप्ताह में एक दिन पौधा भेंट करने का या पौधा लगाने का काम उनके द्वारा किया जाता है उनके किए गए कार्यों की लोग सराहना करते हुए थकते नहीं है श्री डढोरे के इस अभियान को देखकर अन्य युवा वर्ग भी आगे आने लगे हैं । पर्यावरण के प्रति चिंतित होकर हर कार्यक्रम में पौधा भेंट करते हैं इस अभियान की जिले में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है हम सबको भी आगे आकर के इस पर्यावरण बचाव जागृति अभियान के तहत पर्यावरण के प्रति सजग हो रहे है। इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े, आरके लिल्लोरे, कमलेश डढोरे, मंशु चौरे, संतोष धाकड़, दिनेश झपाटे, रमेश मोहने, राजु डढोरे, गुलाब सोलंकी, देवेन्द्र अमरूते सहित अधिकार, कर्मचारी और सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

