रतलाम मुस्कान विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने किया बच्चो से संवाद. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम मुस्कान विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने किया बच्चो से संवाद.

😊 Please Share This News 😊

http://Kismatnews.com

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

मॉर्निंग स्टार हॉयर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया जागरूकता सेमिनार

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर प्रदेशव्यापी मुस्कान विशेष अभियान का प्रारंभ दिनांक 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अपराधो में कमी लाना है।

 

इसी उद्देश्य के साथ पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 21.11.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत मॉर्निंग स्टार हायर सेकंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चो से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई “गुड टच–बैड टच” के संबंध में जानकारी दी गई। बाल अधिकार, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव एवं मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से मोबाइल एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। मुस्कान विशेष अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण माह भर आयोजित किये जा रहे है। 

*हेल्पलाइन नंबर चस्पा किए गए–* पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली बच्चों को महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी बच्चों को दी गई तथा विद्यालय परिसर में नेशनल सायबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन 7049127420 के पोस्टर्स चस्पा किए। 

जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, विद्यालय संचालक श्री कार्ल वार्ड, विद्यालय के शिक्षकगण, बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहीं। रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]