उज्जैन,*जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने शहजाद, सत्‍यनारायण, राहुल, सोयल और रोशन को 6 माह के लिए जिला बदर किया* अब्दुल वाहिद मंसूरी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन,*जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने शहजाद, सत्‍यनारायण, राहुल, सोयल और रोशन को 6 माह के लिए जिला बदर किया* अब्दुल वाहिद मंसूरी।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन,21 नवंबर। कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री रौशन कुमार सिंह ने थाना महाकाल निवासी शहजाद उर्फ शाहरुख उर्फ साबिर उर्फ चकमक पिता रसीद खान,सोयल उर्फ सोहेल पिता जाकिर शाह, थाना इंगोरिया निवासी सत्‍यनारायण पिता पूनमचंद पाटीदार, पुलिस थाना पंवासा निवासी राहुल पिता नारायण सिंह पंवार, थाना चिमनगंजमंडी निवासी रोशन पिता मनोहर गुर्जर को 06माह के लिए लिए उज्जैन एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर,शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, धार एवं आगर-मालवा की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किए जाने के आदेश जारी कर दिए है। कलेक्टर ने आदेश दिए है कि उक्त अनावेदक 48 घंटे के अंदर उज्जैन एवं उपरोक्त जिलों कि सीमाओं से बाहर चले जाए और निर्धारित समयावधि तक जिले कि सीमा में प्रवेश ना करें।

 

यदि अनावेदक के विरूद्ध कोई प्रकरण उज्जैन जिले में स्थित न्यायालय में चल रहा हो तो वे नियत पेशी पर उपस्थित हो सकेंगे, परन्तु इसके पूर्व अनावेदक को संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी। न्यायालय में पेशी होने के तुरन्त पश्चात इस न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]