उज्जैन ज़ोन के महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला सुरक्षा एवं गंभीर अपराधों की रोकथाम को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन ज़ोन के महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला सुरक्षा एवं गंभीर अपराधों की रोकथाम को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन ज़ोन के दोनों उपमहानिरीक्षक एवं रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित 

 

उज्जैन ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) महोदय श्री उमेश जोगा द्वारा आज एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उज्जैन, रतलाम रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री नवनीत भसीन एवं श्री निमेश अग्रवाल तथा उज्जैन रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना तथा गंभीर अपराधों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करना रहा। 

*महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश*

▪️ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश।

▪️ स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, हॉस्टल एवं बाजार क्षेत्रों को महिला सुरक्षा ज़ोन घोषित करने पर जोर।

▪️ महिला हेल्पलाइन 1090 व 112 पर प्राप्त कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश।

▪️ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती।

▪️ साइबर सेल को सक्रिय कर महिला से जुड़े साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई।

▪️ थानों में दर्ज महिला शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश।

*लंबित अपराधों की समीक्षा एवं गंभीर अपराधों पर चर्चा*

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पूरे ज़ोन में लंबित अपराधों की व्यापक समीक्षा की गई तथा निम्न प्रमुख अपराधों पर विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए—

 

▪️ हत्या 

▪️ हत्या का प्रयास 

▪️ चोरी 

▪️ लूट 

▪️ POCSO एक्ट के प्रकरण

▪️ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार एवं साक्ष्य संकलन पर जोर।

*यातायात एवं सड़क सुरक्षा (Road Safety) के निर्देश*

 

▪️ हिट एंड रन (Hit and Run) की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चेकिंग बढ़ाने के निर्देश।

▪️ प्रमुख मार्गों व चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश।

▪️ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर जनता को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना।

▪️ रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डायल-112 पेट्रोलिंग बढ़ाने के निरन्तर कार्य 

बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा एवं गंभीर अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए मौजूदगी आधारित पुलिसिंग, त्वरित प्रतिक्रिया एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]