किस्मत न्यूज़ जबलपुर:- *तिलक वार्ड में वकीलों की टीम एसआईआर कार्य में लोगों का सहारा बनी* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ जबलपुर. अदालत में पक्षकारो को इंसाफ़ दिलाने कड़ी मेहनत करने वाले जबलपुर के एड. अल्तमश खान इन दिनों अपनी टीम के साथ लोगों की भलाई के लिए जी जान से जुटे हैं. दरअसल इन दिनों देश के 12 राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानि S I.R. चल रहा है. जिसमें मतदाता का वंश वृक्ष तैयार किया जाएगा. इसका मिलान 2003 की वोटर लिस्ट से किया जाना है. हर परिवार को एक फार्म भरना है जिसमें पूरी जानकारी होगी. लेकिन इस फार्म को भरना सबके वश की बात नहीं. लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एड. अल्तमश खान ने तिलक वार्ड में केम्प लगाया है जिसमें उनकी टीम फार्म भराने में लोगों की मदद कर रही है. इस मुहिम में मोनू, आबिद, अदनान, नूर, समीर मिर्जा आदि दिन रात जुटे हुए हैं۔ बताते चलें कि 4 नवंबर से शुरू हुआ एसआईआर का कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

