रतलाम.अवैध शराब परिवहन पर नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1706 बल्क लीटर शराब व 15 लाख की स्कार्पियो जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार. रिपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में थाना नामली पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए । थाना प्रभारी की सुचना पर दिनांक 27.11.2025 को पुलिस थाना नामली की टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एक ब्लेक रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 43 सीबी 1123 को रोककर वाहन चालक से उसका नाम पता पूछते गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान जाति नाथ उम्र 30 साल नि.मुढका,थाना बीएनपी देवास को होना बताया व वाहन को विधिवत चेक करते उक्त वाहन मे शराब भरी होना पाई गई जिसके लायसेंस के बारे मे पुछते नही होना पाया जो आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर स्कार्पियो वाहन से अवैध अग्रेजी शराब 446 बल्क लीटर किमती 73,680/- व देशी शराब प्लेन व मसाला 1260 बल्क लीटर किमती 70000/- रुपये कुल 1706 बल्क लीटर किमती 1,43,680/- व स्कार्पियो वाहन एमपी 43 सीबी 1123 किमती 15 लाख रुपये को जप्त किया गया व आरोपी के विरुध्द थाना नामली पर अपराध क्रमांक 504/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है ।आरोपी से शराब कहा से लाने व कहा ले जाने व अन्य आरोपीयो के बारे मे पूछताछ की जा रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी-* गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान जाति नाथ उम्र 30 साल नि.मुढका,थाना बीएनपी देवास
*जप्त मश्रुका-*
*1-* अवैध अग्रेजी व देशी प्लेन एवं मसाला शराब कुल 1706 बल्क लीटर किमती 143680/- रुपये
*2-* एक ब्लैक स्कार्पीयो किमती 15 लाख/- रुपये
कुल जप्तशुदा सामग्री किमती 1643680- रुपये
*महत्वपुर्ण भूमिका –* निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, उनि कन्हैया अवास्या, सउनि जुगलकिशोर रावत , प्र.आर.कांतिलाल ,प्र.आऱ. गोपाल खराडी, प्र.आर. नारायणसिह जादौन , आऱ. अंतिम चौहान , आर .माखनसिह, आर. सादिक मंसूरी ,आऱ. कुणाल रावत, आऱ. बुआरसिह की महत्वपुर्ण भुमि
का रही ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

