Kismat news ratlam :- मुस्कान विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा आयोजित किए महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम,रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
Kismat news ratlam.. https://Kismatnews.com
#रतलामपुलिस मुख्यालय #भोपाल के निर्देशन में प्रदेश भर में मुस्कान विशेष अभियान दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुई बालिकाओं की खोज एवं दस्तयाबी, महिलाओं-बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम तथा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सुरक्षा संबंधी समझ विकसित करना है। *1.* इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज दिनांक 28.11.2025 को थाना स्टेशन रोड अंतर्गत गुजराती समाज स्कूल एवं अभ्यास इंस्टीट्यूट मे महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी स्टेशन रोड जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। *2.* आज दिनांक 28.11.2025 को थाना सरवन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्रावल खुर्द में महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया द्वारा बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। *3.* आज दिनांक 28.11.25 को थाना सैलाना अंतर्गत शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना में मुस्कान अभियान के अंतर्गत एसडीओपी सैलाना श्रीमति नीलम बघेल द्वारा बच्चों को यातायात संबंधी, नशे से दूर रहने संबंधी, साइबर क्राइम, महिला अपराध, व डायल 112 संबंधित जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर संवाद एवं प्रशिक्षण दिया गया– *1.* महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानून और सहायता तंत्र *2.* गुड टच – बैड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी *3.* बाल अधिकारों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु *4.* साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, गेमिंग एडिक्शन और सोशल मीडिया सुरक्षा उपाय *5.* आपात स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों (1098, 1090, 112 आदि) की जानकारी बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान एवं उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या में तुरंत पुलिस अथवा हेल्पलाइन से संपर्क करने का आग्रह किया। मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह भर निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

