Kismat news betul :- सेवा के कार्य में नहीं आएगी रुकावट: हेमंत खंडेलवाल* *रुई बत्ती निर्माण का केंद्र होगा संचालित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismat news betul :- सेवा के कार्य में नहीं आएगी रुकावट: हेमंत खंडेलवाल* *रुई बत्ती निर्माण का केंद्र होगा संचालित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

kismat news betul *स्वावलंबन सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ बैतूल। स्व.उत्तम प्रसाद खंडेलवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा कार्यों में एक प्रकल्प उनकी स्मृति में स्वावलंबन सेवा केंद्र प्रारम्भ किया गया। जिसमें 10 रुई बत्ती मशीनों का ट्रस्ट द्वारा संचालन किया जाएगा। जिससे लगभग 15 मातृशक्ति को रोजगार भी मिलेगा और उनकी आजीविका चलाने में सहयोग भी प्राप्त होगा। इस मौके पर जगमोहन खंडेलवाल ने उत्तम प्रसाद के जीवन पर और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवक संघ क्षेत्र सेवा प्रमुख द्वारा ट्रस्ट ओम सिसोदिया राष्ट्रीय के द्वारा किया जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई व कहा कि ऐसे प्रकल्प अन्य स्थानों पर भी पहुंचना चाहिए। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उत्तम प्रसाद द्वारा चलाए गए कार्य लगातार चलते रहेंगे और नए प्रकल्पों को भी संचालित करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देंगे। इसके पश्चात स्वावलंबन केंद्र को संचालित करने वाली मातृशक्ति को मशीन संचालन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ* *सेवा के कार्य में नहीं आएगी रुकावट: हेमंत खंडेलवाल* *रुई बत्ती निर्माण का केंद्र होगा संचालित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। बैतूल। स्व.उत्तम प्रसाद खंडेलवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा कार्यों में एक प्रकल्प उनकी स्मृति में स्वावलंबन सेवा केंद्र प्रारम्भ किया गया। जिसमें 10 रुई बत्ती मशीनों का ट्रस्ट द्वारा संचालन किया जाएगा। जिससे लगभग 15 मातृशक्ति को रोजगार भी मिलेगा और उनकी आजीविका चलाने में सहयोग भी प्राप्त होगा। इस मौके पर जगमोहन खंडेलवाल ने उत्तम प्रसाद के जीवन पर और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवक संघ क्षेत्र सेवा प्रमुख द्वारा ट्रस्ट ओम सिसोदिया राष्ट्रीय के द्वारा किया जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई व कहा कि ऐसे प्रकल्प अन्य स्थानों पर भी पहुंचना चाहिए। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उत्तम प्रसाद द्वारा चलाए गए कार्य लगातार चलते रहेंगे और नए प्रकल्पों को भी संचालित करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देंगे। इसके पश्चात स्वावलंबन केंद्र को संचालित करने वाली मातृशक्ति को मशीन संचालन के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]