किस्मत न्यूज़ बैतूल:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जेएच कॉलेज में स्थापित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल *हम भारत के लोग ही है संविधान के सच्चे स्रोत*
*संगोष्ठी संपन्न*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जेएच कॉलेज में स्थापित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य किस्मत न्यूज़ बैतूल के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे द्वारा विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.सुखदेव डोंगरे ने कहा कि सच्चे अर्थों में हम सभी भारतीय ही संविधान निर्माण के प्रमुख स्रोत रहे है। हमारा संविधान भारत की आत्मा है, हमारी प्रत्येक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय उपलब्धि का एक मात्र आधार संविधान ही है। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो.राकेश पवार द्वारा त्रेमासिक कैलेंडर के निर्देशानुसार नवंबर माह में प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में क्रमश: प्रीति धुर्वे, अमित घिड़ोड़े प्रथम, द्वितीय तथा श्रुति उइके और श्रुति माहोरे ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में गंगा बुडगारिया ने प्रथम .वीणा बारस्कर ने द्वितीय, तथा सुखदेव कहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संतोष पवार द्वारा किया गया तथा आभार वक्तव्य रासेयो के जिला संगठक डॉ.जीपी साहू ने व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

