किस्मत न्यूज़ इंदौर.आरटीओ कार्यालय में ही नहीं मप्र के सभी शासकीय कार्यालयों विभागों में एवजी तथा ऐजेंट भाजपा नेताओं के संरक्षण में, प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ इंदौर, में आरटीओ कार्यालय में खबर कर रहे पत्रकारों को ऐजेंटों तथा एवजी ने मिलकर मारा पीटा,,, खबर
इसपर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि केवल एक विभाग में ही ऐजेंट काम नहीं करवा रहे मप्र में सरकार ऐजेंट एवं एवजी ही चला रहे हैं।
चाहे आबकारी विभाग हो, राजस्व विभाग हो, पुलिस विभाग को,, खनिज विभाग,टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग,,, कलेक्टर कार्यालय,आईडिऐं, गृहनिर्माण मंडल से लेकर वन विभाग तक, नगरनिगम,नगर पालिका आदि पर तो बहुत कुछ सामने आता रहा है।
व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि आखिरकार ऐजेंट परिवहन विभाग में घुसकर काम करते हैं,,किसका संरक्षण है।
सभी विभाग में एवजी है इन्हें कौन रखता है कौन तनख्वाह देता है।
मप्र में भाजपा सरकार में भाजपाइयों ने तथा तथाकथित बाहुबलियों ने विभागों पर शिकंजा कसा हुआ है।
मीडिया में वैसे खबरची जो इनपर लिखते हैं भृष्टाचार उजागर करते हैं ये उनपर खास नजर रखते हैं।
व्दिवेदी ने सवाल उठाया क्या मप्र सरकार ने कभी जांच की कि बिना सरकारी अनुमति के अधिकारियों के पास नीजि कर्मचारियों की गैंग कैसे,,,,कौन इन्हें आर्थिक मदद करता है अधिकारियों के नाम ये लेनदेन सीधे-सीधे करते हैं।
पुलिस विभाग से लेकर राजस्व विभाग में तो सीधे सीधे मामले सामने आते रहे हैं।
इंदौर में सालों से परिवहन विभाग बदनाम है तो राजस्व विभाग भी,,,, तात्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल ने एवजी पकड़े थे,,तो तात्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने ऐजेंट पकड़े थे,,समय समय पर ऐजेंट के काले कारनामे उजागर होते रहे हैं।
इंदौर में पटवारियों के नीजि दफ्तर और ऐजेंट पकड़ाए,,,
व्दिवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सेवा प्रदाता के नाम पर कतिपय लोगों को उपकृत किया,,, गया है।
व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि आखिरकार मप्र में भाजपा सरकार में मीडिया सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कहां जाएं।
भवदीय,,,
प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

