किस्मत न्यूज़ रतलाम चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता — 200 पेटी अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण)श्री विवेक कुमार तथा एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गईथीं।
दिनांक 28.11.2025 की रात्रि में उक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका एवं नदीम पिता शकील अहमद अंसारी को पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके कब्जे से 200 पेटी पावर 10000 बीयर (प्रत्येक पेटी में 24 केन × 500 ml), कुल 2400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹6,24,000 बरामद हुई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-GH-8292 कीमत लगभग ₹6,00,000 भी जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 455/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
*जप्त मशरूका :–*
1️⃣ 200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL)
कीमत : ₹6,24,000
2️⃣ महिन्द्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292
कीमत : ₹6,00,000
*कुल जप्त मशरूका : ₹12,24,000 (बारह लाख चौबीस हजार रुपये)*
*गिरफ्तार आरोपी :–*
*1.* देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका, उम्र 20 वर्ष
निवासी ग्राम नायन, बिरला ग्राम नागदा, जिला उज्जैन
*2.* नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, उम्र 35 वर्ष
निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर
*सराहनीय भूमिका :–* निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

