किस्मत न्यूज़ रतलाम :- कलेक्टर जिला रतलाम श्रीमती मिशा सिंह द्वारा उर्वरक उपलब्धता, रैक आवक एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम :- कलेक्टर जिला रतलाम श्रीमती मिशा सिंह द्वारा उर्वरक उपलब्धता, रैक आवक एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ :- रतलाम बैठक में उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारिता, अनुविभागीय कृषि अधिकारी तथा समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कृषकों को समझाईश दी जाये एवं अवगत कराया जाये कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है वर्तमान में यूरिया की दो रैक प्राप्त हो गई है एवं इसके पश्चात 4 रैक ओर प्राप्त होने वाली है। लगातार रैक प्राप्त हो रही है। कलेक्टर महोदया द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु मैदानी अधिकारी/कर्मचारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। गत वर्ष 2024 में माह अक्टूबर में यूरिया 14327 मे.टन एवं नवंबर में 15202 मे. टन इस प्रकार कुल 29529 मे. टन यूरिया का वितरण किया गया था। जबकि इस वर्ष 2025 में माह अक्टूबर में 16275 मे. टन एवं नवंबर में 16996 मे. टन यूरिया इस प्रकार कुल 33270 मे.टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है जो गत वर्ष 2024 की तुलना में 3741 मे. टन अधिक है। तथा आज दिनांक को यूरिया उर्वरक की उपलब्धता 2036 मे. टन है।

अतः समस्त किसान भाई उर्वरकों का फसलों की अनुशंसा अनुसार संतुलित मात्रा में ही उपयोग करें, जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]