रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सिंह की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 एवं रबी 2026-27 हेतु विभिन्न फसलों के ऋणमान निर्धारण करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित हुई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सिंह की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 एवं रबी 2026-27 हेतु विभिन्न फसलों के ऋणमान निर्धारण करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित हुई।

😊 Please Share This News 😊

जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक संपन्न 

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

 रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सिंह की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 एवं रबी 2026-27 हेतु विभिन्न फसलों के ऋणमान निर्धारण करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर द्वारा ऋणमानो के निर्धारण के लिए फसलों का उत्पादन मूल्य एवं लागत का परीक्षण उपरांत वृद्धि करने का निर्णय किया गया एवं सहकारी समितियां के माध्यम से किसान सदस्यों की अल्पकालिन फसल ऋण की सीमा में वृद्धि कर रूपए 3 लाख ब्याज अनुदान पर तथा रूपए 5 लाख व्यावसायिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने, किसानों को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर राशि अतिरिक्त उपभोग ऋण के रूप में व्यावसायिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत माह दिसंबर में ग्राम चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को संस्था की सदस्यता प्रदान करने तथा तहसील स्तर पर वसूली कैंप आयोजित करने तथा सहकारिता की योजनाओं को किसनो तक पहुंचाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा सहकारिता विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

 पशुपालन विभाग को पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम द्वारा लाभांश राशि रुपए 2011571/- का चेक कलेक्टर को बैंक महा प्रबंधक श्री आलोक जैन द्वारा प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक धीरज सिंह, श्री बाबूलाल कर्णधार, श्री ललित पालीवाल, श्री ईश्वरलाल पाटीदार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]