किस्मत न्यूज़ जबलपुर. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एसके मुद्दीन ने मौलाना मेहमूद मदनी के उस बयान की घोर निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं, तालिब हुसेन
|
😊 Please Share This News 😊
|
Kismat new Jabalpur
*मौलाना मदनी जैसे* *अलगाववादी देश के* *मुसलमानो की प्रगति में बाधक हैं: एसके मुद्दीन*
जबलपुर. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एसके मुद्दीन ने मौलाना मेहमूद मदनी के उस बयान की घोर निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं है, और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है. इस आरोप को पूरी तरीके से नकारते हुए मुद्दीन ने कहा है कि अगर दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित मुसलमान किसी मुल्क में है तो वह हमारा देश हिंदुस्तान है, जहां मुसलमानों को पूरी तरह से संवैधानिक अधिकार प्राप्त है. मुद्दीन ने कहा कि 2014 के पहले रोज़ ही दंगों और फसाद की खबरें प्रतिदिन अखबारों की सुर्खियां होती थी. जबकि अब हालात बदल चुके हैं. भारतीय फौज और सुरक्षा संस्थानों से लेकर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भारत के मुस्लिम बेटी और बेटे देश की सेवा कर रहे हैं. क्या यह मौलाना मदनी को नहीं दिखता है? मुद्दीन ने कहा मौलाना मदनी की अलगाववादी बातों की वजह से देश का मुसलमान आजादी के बाद से ही तरक्की की दौड़ में पिछड़ता चला गया. मौलाना मदनी कोअपनी ताकत व ज्ञान का उपयोग कौम की भलाई के लिए करना चाहिए ताकि मुसलमान देश की मुख्य धारा से जुड़ा रहे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

