किस्मत न्यूज़ इंदौर। भारत के प्रख्यात सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए इंडोनेशिया के ग्रैंड मास्टर राणा पेना सुकमा और मास्टर अंबू अनी ने उन्हें ‘पेंडेकार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ इंदौर। भारत के प्रख्यात सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए इंडोनेशिया के ग्रैंड मास्टर राणा पेना सुकमा और मास्टर अंबू अनी ने उन्हें ‘पेंडेकार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ इंदौर.मास्टर सईद आलम को मिला प्रतिष्ठित ‘पेंडेकार अवॉर्ड’

 

सम्मान समारोह में ग्रैंड मास्टर राणा पेना सुकमा ने कहा—

“कुजांग सुंदयान नतनागरा को गर्व है कि वह भारत के ऐसे महान योद्धा और मार्शल आर्ट गौरव मास्टर सईद आलम को पेंडेकार अवॉर्ड प्रदान कर रहा है, जिन्होंने आत्मरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।”

 

गौरतलब है कि मास्टर सईद आलम को इससे पूर्व भी कई देशों से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

8वां डैन ब्लैक बेल्ट धारक मास्टर आलम पिछले चार दशकों से निरंतर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने देशभर में लगभग डेढ़ लाख बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सुरक्षा की भावना को नई दिशा दी है।

 

मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए यह सम्मान पूरी भारतीय मार्शल आर्ट समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]