किस्मत न्यूज़ नागदा :- *अ.भा.बलाई महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी* –मुकेश परमार बने कांग्रेस कमेटी अ.जा. विभाग के प्रदेश सचिव.. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ नागदा :- *अ.भा.बलाई महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी* –मुकेश परमार बने कांग्रेस कमेटी अ.जा. विभाग के प्रदेश सचिव..

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ नागदा । अखिल भारतीय बलाई महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश परमार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 

उनकी नियुक्ति का आदेश ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एस सी डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार जी कि अनुशसा द्वारा जारी किया गया।

मुकेश परमार लंबे समय से बलाई समाज के हितों, समाजिक न्याय और संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रियता, जनसेवा और समाज के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बलाई समाज तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम बताया है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि मुकेश परमार नई जिम्मेदारी में प्रदेश के हाशिये पर खड़े समुदायों की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने भी उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। सभी कांग्रेस वरिष्ठजनो द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]