किस्मत न्यूज़ इंदौर, प्राधिकरण की संपत्ति जब लीज अधिकारों की तो पंजीयन विभाग विक्रय पत्र की ड्यूटी क्यों लेता है,,, कांग्रेस का लूट का आरोप,,।प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज इंदौर.विकास प्राधिकरण मंडल की बैठक हुई जिसमें एक मुस्त बीस साल की लीज रेंट जमा करने पर फी होल्ड करने की नीति समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
इसपर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने सवाल उठाया तथा एक सनसनीखेज खुलासा किया आम आदमी के शोषण का,,,
व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि आखिरकार प्राधिकरण तीस साल की लीज पर भुखण्ड देता है और दस्तावेज लीज डीड का होता है फिर अगर प्लाट धारक ने वही भुखण्ड वहीं भुखण्ड अन्य को बेचा तो मप्र सरकार का पंजीयन विभाग उसपर विक्रय पत्र की स्टाम्प ड्यूटी बसूल करता है,,,
क्यों
जबकि वहीं प्लाट संपत्ति आईडिऐ नामांतरण करता है तो फिर लीज रेंट एग्रीमेंट करता है मालिकाना हक नहीं देता तब तक जब तक फी होल्ड ना करें,,
जब संपत्ति किराए की है लीज की है तो,,,,लीज की ड्यूटी पंजीयन विभाग क्यों नहीं लेता,,,
प्राधिकरण ने भी आपत्ति नहीं उठाई,,,
प्राधिकरण फिर मालिक वाले दस्तावेज को लीज रेंट एग्रीमेंट कैसे करता है।
व्दिवेदी ने लूट का आरोप लगाया तथा सनसनीखेज खुलासा किया कि जब नगरनिगम के लीज रेंट दस्तावेज की जांच हो तो वह भुखण्ड को लीज अधिकारों का ही लिखता है ड्यूटी चुकाता है गृह निर्माण मंडल भी,,,,
व्दिवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि यह उन लाखों प्लाट धारकों, संपत्ति धारकों पर आर्थिक लूट सामुहिक रुप से है जो मप्र सरकार लगातार कर रही है और आईडिऐ चुप्पी साधे हुए हैं तथा जनप्रतिनिधियों की सहमति है।
व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि अगर आम आदमी ऐसा करें तो कानून के शिकंजे में जकड़ा जाता है फिर मप्र का पंजीयन विभाग कैसे खेल कर रहा आईडिऐ चुप्पी साधे हुए हैं और ऐसे दस्तावेज पर लीज नामांतरण करता है लीज रेंट एग्रीमेंट करता है।
व्दिवेदी ने बताया कि जल्दी की कांग्रेस भाजपा सरकार के लूट खसोट नीति के और खुलासे करेगी यह एक विभाग का खेल उजागर किया गया है।
भवदीय,,,
प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

