किस्मत न्यूज़ उज्जैन :- में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश_* *_19 लाख रुपये के जाली नोट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार — पुलिस अन्य साथियों की तलाश में_* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन :- में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश_* *_19 लाख रुपये के जाली नोट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार — पुलिस अन्य साथियों की तलाश में_*

😊 Please Share This News 😊

 किस्मत न्यूज़ उज्जैन : 5 दिसम्बर 2025_*

https://Kismatnews.com

ओम प्रकाश मालवीय की विशेष ख़बर

_शहर में नकली नोटों का बड़ा जाल पुलिस ने उजागर किया है। हीरा मिल की चाल क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है।_

 

_पुलिस को आरोपी के ठिकाने से करीब 19 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से शहर और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था।_

 

_पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह बड़े नेटवर्क के साथ जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।_

 

_मामले से जुड़े और महत्वपूर्ण खुलासे शुक्रवार को होने की संभावना है। पुलिस जल्द ही पूरे रैकेट से पर्दा उठाने का दावा कर रही है।_

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]